किसान की गला एवं पेट रेत कर कर दी हत्या।
/file/upload/2025/11/6783763590655689638.webpप्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
संवाद सूत्र, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता पंचायत अंतर्गत मेघल टोला में नंदकिशोर मंडल उर्फ ननकू मंडल की निर्मम हत्या शनिवार देर शाम में अपराधियों द्वारा कर दी गयी।
हत्या की जानकारी सुबह में मृतक की पत्नी द्वारा घर नहीं पहुंचने पर अहले सुबह घर से बाहर खोजने निकली तो खेत में खून से लथपथ पाया।
उसके बाद उसने अपने परिजनों एवं पुत्र को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा इमाईलपुर पुलिस को मामले की जानकारी दिया गया। घटना की सूचना के तत्काल बाद मौके पर इस्माईलपुर थानाध्यक्ष धीरज कुमार दलबव के साथ पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
स्थानीय ग्रामीण सहित पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जिला परिषद सदस्य विपिन मंडल, मुखिया हुलो मंडल, जदयू नेता अजय मंडल सहित बडी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इस्माईलपुर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल की घेराबंदी कर एफएसएल की टीम को बुलाया गया।
एफएसएल टीम के द्वारा कई संदेहास्पद चीजों को जांच हेतु लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पुत्र कुंदन कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक के पुत्र कुंदन कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर के एंबुलेंस में एमटी के रुप में कार्यरत है।
पुत्र ने बताया कि पिताजी कल शाम 5:00 बजे खेत में खाद डालने हेतु खाद की बोरी लेकर घर से निकले थे। लेकिन सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर मां के द्वारा खोज बीन करने पर विकास मंडल के बासा के बगल में मक्के के खेत में खून से सना पड़ा मिला।
उनके पेट व गले में धारदार हथियार से जख्म कर जान से मार दिया गया। पुत्र कुन्दन कुमार ने अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।
क्या बोले पूर्व विधायक
पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहा कि पिछले एक महीने के अंदर नवगछिया में हत्या की दूसरी घटना है। किसानों पर अपराधियों की टेढी नजर है एक घटना रंगरा थाना क्षेत्र में दूसरी घटना इस्माईलपुर में हुई है। पुलिस के द्वारा जांच किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जल्द खुलासा कर लेगी। पुलिस का सहयोग भी मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि नंदकिशोर मंडल अच्छे इंसान थे। किस कारण से हत्या हुई है यह पुलिस पता लग रही है। गोपाल मंडल ने बताया कि एक अदालत मेरा भी चलता है। जहां जनता की अदालत लगता है वहां पर भी ईमान व धर्म से फैसला होता है। हत्या के कारण का पता हमलोग भी लगाएंगे और मेरे अदालत में भी फैसला होगा।
किया कहते हैं।
थाना अध्यक्ष इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पुत्र कुंदन के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच पडताल किया जा रहा है। परिजनों से जानकारी ली जा रही है।
संदेह के आधार पर कुछ जगहों पर छापेमारी किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल से कुछ सामान भी बरामद किया गया है। हत्या का कारण स्पष्ट होते ही पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी।
Pages:
[1]