Chikheang Publish time 2025-11-16 19:37:20

हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की कल रोहड़ू में स्थापित होगी प्रतिमा, 28 साल यहीं से लड़ा था चुनाव

/file/upload/2025/11/171622631668615227.webp

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह का फाइल फोटो।



दशमी रावत, रोहड़ू (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह के राजनीतिक घर यानी रोहड़ू में उनकी प्रतिमा का अनावरण सोमवार को किया जाएगा। इस विशेष मौके पर कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह और राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे।

स्व. वीरभद्र सिंह भले ही मूल रूप से रामपुर के निवासी थे, लेकिन उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी रोहड़ू से ही शुरू की थी और लंबे समय तक रोहडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
2012 से पहले के सभी चुनाव रोहड़ू से ही लड़े

2012 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने सभी चुनाव रोहड़ू से ही लड़े है और हर वक्त इस विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी रहे है। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आने से पहले उन्होंने सभी चुनाव रोहडू से ही लड़े हैं, इसमें 1985 से लेकर 2012 तक के सभी चुनाव रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र से लड़कर जीतकर विधानसभा में बतौर विधायक पहुंचे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की होगी तीसरी प्रतिमा

स्व. वीरभद्र सिंह की रोहड़ू में यह तीसरी प्रतिमा होगी। इससे पूर्व एक प्रतिमा ठियोग विधानसभा क्षेत्र के सैंज में लगाई गई है। वहीं दूसरी प्रतिमा रिज मैदान पर लगाई गई है और अब सोमवार को रोहड़ू में उनकी तीसरी प्रतिमा का अनावरण होने जा रहा है।
भव्य समारोह होगा, धाम भी लगेगी

रोहडू में सोमवार को आयोजित हो रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण समारोह के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान शामिल होने वाले लोगों के लिए धाम यानीदोपहर के भोजन की व्यवस्था भी शामिल है। इस प्रतिमा को स्थापित करने एवं सभी तरह की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू के कार्यकर्ताओं को दी गई है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी करवाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 20 दिन बाद सब कुछ लेकर फरार हो गई दुल्हन; 4 गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की कल रोहड़ू में स्थापित होगी प्रतिमा, 28 साल यहीं से लड़ा था चुनाव