शराब पार्टी चल रही थी, पति ने कर दी चरित्र पर टिप्पणी...बस क्या था, पति के पेट में घोंप दी बोतल
/file/upload/2025/11/3671936990505886056.webpपत्नी ने शराब की बोतल तोड़कर पति के पेट में घोंप दी। (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, मेरठ। नूरनगर में घर के अंदर शराब पार्टी में पति ने चरित्र पर टिप्पणी कर दी। गुस्साई पत्नी ने शराब की बोतल तोड़कर पति के पेट में घोंप दी। खून से लथपथ होने के बाद भी पति ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद उपचार कराकर बिहार निकल गया, जबकि पत्नी की तरफ से ब्रह्मपुरी थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया। दोनों अलग अलग संप्रदाय के है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पांच साल पहले कोलकाता में प्रेम विवाह करने के बाद नूरनगर में मकान लेकर रहने लगे थे। पत्नी ने हरकतों को देखने के लिए पति ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए थे। हालांकि यह दोनों की रजामंदी से ही लगाए गए थे।
विहार के पटना का रहने वाला राजेश कुमार पांच साल पहले कोलकाता की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। शादीशुदा होने के बाद राजेश को कंपनी में ही काम करने वाली कोलकाता की शाहिन से प्रेम हो गया। राजेश के प्यार में शाहिन ने भी अपने पति को छोड़ दिया और दो बच्चों के साथ उसके साथ रहने लगी। उसके बाद शाहिन के पति ने इसका विरोध किया। तब दोनों ने कोलकाता को छोड़ दिया। शादी करने के बाद ब्रह्मपुरी के नूरनगर में एक मकान खरीद कर साथ रहने लगे।
राजेश से शाहीन की यह तीसरी शादी है। शाहिन ने राजेश के एक बच्चे को भी जन्म दिया। यह दंपती अब तीनों बच्चों के साथ रहता है। हालांकि राजेश का बेटा उसकी पत्नी के संग पटना में रहता है। गुरुवार की रात को राजेश और शाहीन दोनों ही घर पर शराब पार्टी कर रहे थे। शराब के नशे में होने के बाद राजेश ने शाहीन के चरित्र पर टिप्पणी कर दी। राजेश अक्सर शाहीन पर शक करता था। उसने घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए। दंपती में इतना विवाद हुआ कि शाहीन ने शराब की बोतल को तोड़कर राजेश के पेट में घोंप दी।
खून से लथपथ राजेश ने पत्नी को थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद उपचार कराकर बिहार चला गया। शाहीन की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। राजेश को बिहार से बुलाया गया है। उसकी तरफ से तहरीर मिलने पर भी मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
शराब पीकर हुई थी मारपीट
प्रेम विवाह के पांच साल बाद दंपती में शराब पीकर मारपीट हो गई। दोनों ही घर के अंदर पार्टी कर शराब पी रहे थे। अभी तक पत्नी की तरफ से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पति को भी बिहार से बुलाया जा रहा है। आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी।
Pages:
[1]