LHC0088 Publish time 2025-11-16 11:07:36

हिमाचल में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द होगी तय, प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक; दिल्ली जाएगी रिपोर्ट

/file/upload/2025/11/5955969575538404972.webp

शिमला में महिला कांग्रेस प्रभारी सुरभि वर्मा पदाधिकारियों के साथ। सौजन्य कांग्रेस



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी का नए सिरे गठन होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी सुरभि वर्मा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महिला कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत की व फीडबैक लिया।

संगठन कहां कमजोर है, महिलाओं के क्या मुद्दें हैं, सरकार उनके लिए क्या कर रही है, 2027 के चुनाव में कांग्रेस को दोबारा से सत्ता में लाने के लिए क्या करना होगा, इस पर राय जानी।

महिला पदाधिकारियों से लिए फीडबैक की रिपोर्ट बनाकर वह अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा को सौंपेगी। सुरभि वर्मा को महिला कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की और महिला कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई कार्यकारिणी से मिलेगी महिला कांग्रेस को मजबूती

सुरभि वर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी बनने से महिला कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने में महिला कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखें

महिला कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी सुरभि वर्मा ने महिला नेत्रियों को सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता के बीच पहुंचाने का आह्वान किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की तीन सालों की उपलब्धियां, जन हित की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए एक व्यापक कार्यक्रम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस में अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाना चाहिए।
महिला कांग्रेस पूरी एकजुटता से खड़ी : जैनब चंदेल

निवर्तमान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में महिला कांग्रेस पूरी एकजुटता से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी कार्यक्रम केंद्रीय आलाकमान या प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मिलते हैं उसे सफलता पूर्वक पूरा किया जा रहा है। जैनब चंदेल ने बैठक में मौजूद महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही प्रदेश में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: CM सुक्खू दिल्ली पहुंचे, 4 दिवसीय प्रवास में क्या रहेंगे कार्यक्रम; उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में क्या मुद्दे उठेंगे?

जैनब चंदेल ने कहा कि महिलाओं को घर की जिम्मेवारी के साथ साथ राजनैतिक, व सामाजिक कार्यों को समय देना एक बड़ी चुनौती होती है बावजूद इसके वह संगठन के कार्यों को उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं।
Pages: [1]
View full version: हिमाचल में महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी जल्द होगी तय, प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक; दिल्ली जाएगी रिपोर्ट