LHC0088 Publish time 2025-11-16 10:06:23

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

/file/upload/2025/11/7923315010114701622.webp

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और पहाड़ से मैदान तक दिनभर धूप खिल रही है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।

पहाड़ों में पाला भी दुश्वारी बढ़ाने लगा है। पाले के कारण रात को पहाड़ों पर सड़कें फिसलन के कारण खतरनाक हो गई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में मौसम के मिजाज में अधिक परिवर्तन के आसार नहीं है। हालांकि, न्यूनतम पारे में गिरावट आ सकती है। पहाड़ों में पाले का प्रकोप बना रहेगा।

देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है। हालांकि, दिन में तेज धूप ठंड से राहत दे रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

न्यूनतम पारे में गिरावट के कारण रातें सर्द हो गई हैं। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग तीन गुना अंतर आ गया है। वहीं, पहाड़ों में पाले की मार पड़ रही है।

हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। बीते एक सप्ताह में ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में ज्यादातर जगह न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले दो-तीन दिन में पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। जिससे कहीं-कहीं कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।



   शहर
   अधिकतम तापमान
   न्यूनतम तापमान


   देहरादून
   26.7
   9.6


   ऊधम सिंह नगर
   28.0
   7.4


   मुक्तेश्वर
   19.3
   4.1


   नई टिहरी
   18.5
   5.0




यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सर्द हुई रातें, पहाड़ों में पाले से बढ़ गई दुश्वारी; मौसम विभाग ने जातई यह संभावना

यह भी पढ़ें- सर्दियों के इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बिगाड़ रही है सेहत, चिकित्सकों की सलाह को बिल्कुल न करें इग्नोर विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Pages: [1]
View full version: Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड