LHC0088 Publish time 2025-11-15 22:12:58

Muzaffarpur chunav Result: जिले में आठ उम्मीदवारों को एक लाख से अधिक मत

/uploads/allimg/2025/11/3786549595970933408.webp

Muzaffarpur chunav Result: शानदार चुनाव परिणाम आने के बाद प्रसन्न मुद्रा में कार्यकर्ता। जागरण



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur chunav Result: जिले की आठ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों ने रिकार्ड मत प्राप्त करते हुए एक लाख से अधिक वोट प्राप्त किया है। इसमें सबसे आगे जदयू के अजीत कुमार रहे।

उन्होंने कांटी विधानसभा सीट पर सबसे अधिक एक लाख 17 हजार 299 मत प्राप्त किए। इसके बाद सबसे अधिक मत प्राप्त करने में मीनापुर विधानसभा के अजय कुमार कुशवाहा रहे। उन्होंने एक लाख 13 हजार 411 वोट मिला।

गायघाट सीट से जदयू उम्मीदवार कोमल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए एक लाख आठ हजार 104 वोट प्राप्त किए।
मोदी-नीतीश पर जनता ने दिखाया भरोसा

जिले में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जदयू के महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के विश्वास की जीत है। यह जीत एनडीए कार्यकर्ताओं की जीत है। इस सुनामी जीत ने मुख्यमंत्री के काम पर पुनः भरोसा जताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मतदाताओं ने बिहार के विकास के लिए अपना बहुमूल्य वोट देकर साबित कर दिया कि राज्य के विकास की रफ्तार रुकने वाली नहीं है। यह जनादेश एनडीए के संकल्प और प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पूरे राज्य में एनडीए समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में शहर के गिरिराज चौक पर गिरिराज फैंस क्लब द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। एनडीए के पक्ष में मिले अपार जन समर्थन और स्पष्ट जनादेश के बाद क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी की और राहगीरों के बीच मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।

चारों ओर ढोल-नगाड़ों की धुन और एनडीए जिंदाबाद के नारों से माहौल उत्सवी हो उठा। क्लब के संरक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता देवांशु किशोर ने कहा कि यह परिणाम किसी सामान्य जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जनता द्वारा विकास और सुशासन के प्रति दोबारा जताए गए भरोसे का प्रमाण है।

भाजपा नेता मनीष कुमार ने चुनाव परिणाम में एनडीए के जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन के सरकार के कार्यों की जीत है।

भाजपा के पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि एनडीए की ऐतिहासिक जीत पीएम मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश की जनता के लिए किए गए कामों की जनता द्वारा स्वीकृति का प्रतीक है। इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए जनता को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिन रात मेहनत की थी। बधाई देने में जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सम्राट कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, ममता कुमारी, गीता कुमारी, तेज नारायण शर्मा, विकास चौबे, डा. सुमेधा लोक सारंग, अभिषेक सिंह, अजय श्रीवास्तव, बलकेश मुन्ना, जितेंद्र राम, कुंदन कुमार, अली असगर इत्यादि प्रमुख थे।

[*]कांटी - एक लाख 17 हजार 299
[*]साहेबगंज - एक लाख छह हजार 322
[*]औराई - एक लाख चार हजार 85
[*]कुढ़नी - एक लाख सात हजार 811
[*]मुजफ्फरपुर - एक लाख 477
[*]गायघाट - एक लाख आठ हजार 104
[*]मीनापुर - एक लाख 13 हजार 411
[*]बोचहां - एक लाख आठ हजार 186
Pages: [1]
View full version: Muzaffarpur chunav Result: जिले में आठ उम्मीदवारों को एक लाख से अधिक मत