Chikheang Publish time 2025-11-15 16:07:15

Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: कौन है बेहतर रेट्रो रोडस्टर मोटरसाइकिल?

/file/upload/2025/11/3480365688022624879.webp

Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350 में से कौन-सी बाइक है बेहतर?



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। यामाहा मोटर इंडिया ने हाल ही में पहली रेट्रो रोडस्टर मोटरसाइकिल Yamaha XSR155 को लॉन्च किया है। भले इसे 150cc के इंजन के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन इसका मुकाबला Royal Enfield Hunter 350 देखने के लिए मिलेगा। इसे देखते हुए हम यहां पर आपको इन दोनों (Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350) मोटरसाइकिल की तुलना करते हुए बता रहे हैं कि दोनों में से कौन बेहतरीन बाइक है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: इंजन



   स्पेसिफिकेशन
   Yamaha XSR155
   Royal Enfield Hunter 350


   इंजन
   155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर
   349cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर


   पावर
   19.3 PS
   20.2 PS


   टॉर्क
   14.2 Nm
   27 Nm


   गियरबॉक्स
   असिस्ट और स्लिपर क्लच, 6-स्पीड गियरबॉक्स
   असिस्ट और स्लिपर क्लच, 5-स्पीड गियरबॉक्स




Hunter 350 में बड़ा इंजन और ज्यादा पावर मिलती है, लेकिन XSR155 का इंजन हाई-रेविंग है। इससे दोनों में ही राइडिंग स्पोर्टियर और रोमांचक मिलती है। Hunter 350 का एयर-कूल्ड इंजन कम रेव्स में ही अपना पीक टॉर्क देता है। इसका मतलब है कि शहर में सामान्य राइडिंग का अनुभव और भी सहज और एंगेजिंग मिलती है।
Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: सस्पेंशन और ब्रेक



   स्पेसिफिकेशन
   Yamaha XSR155
   Royal Enfield Hunter 350


   फ्रेम
   डेल्टाबॉक्स फ्रेम
   ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम


   फ्रंट सस्पेंशन
   इनवर्टेड फोर्क
   टेलीस्कोपिक फोर्क


   रियर सस्पेंशन
   मोनोशॉक
   6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ ट्विन शॉक एब्जॉर्बर


   फ्रंट ब्रेक
   282 mm डिस्क
   300 mm डिस्क


   रियर ब्रेक
   220 mm डिस्क
   270 mm डिस्क


   फ्रंट टायर
   100-सेक्शन
   110-सेक्शन


   रियर टायर
   140-सेक्शन
   140-सेक्शन




Yamaha XSR155 में मॉडर्न सस्पेंशन सेटअप दिया गया है, जिसमें इनवर्टेड फोर्क और लिंक्ड मोनोशॉक शामिल हैं। Hunter 350 भी पीछे नहीं है। इसमें ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है, जिनमें 6-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट है। इसकी वजह से आप अपनी राइडिंग स्टाइल के अनुसार सस्पेंशन को ट्यून कर सकते हैं।
Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: डाइमेंशन



   स्पेसिफिकेशन
   Yamaha XSR155
   Royal Enfield Hunter 350


   व्हीलबेस
   1,325 mm
   1,370 mm


   ग्राउंड क्लीयरेंस
   170 mm
   150 mm


   फ्यूल टैंक क्षमता
   10 लीटर
   13 लीटर


   सीट की ऊँचाई
   810 mm
   800 mm


   कर्ब वजन
   137 kg
   181 kg




इन दोनों ही मोटरसाइकिल के वजन में 44 किलो का अंतर है। Yamaha XSR155 हल्की है, जिससे इसे शहर के ट्रैफिक में चलाना ज्यादा आसान होगा। Hunter 350 लंबा व्हीलबेस और बड़ा टैंक (13 लीटर) देती है, जिससे हाइवे राइडिंग में स्थिरता और लंबी दूरी तय करने की क्षमता बेहतर होती है। XSR155 का टैंक 10 लीटर का है।
Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: फीचर्स



   फीचर्स
   Yamaha XSR155
   Royal Enfield Hunter 350


   इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
   फुली डिजिटल LCD मीटर
   सेमी-डिजिटल एनालॉग क्लस्टर


   कॉल/SMS अलर्ट
   हाँ
   नहीं


   टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
   नहीं
   हाँ, ट्रिपर नेविगेशन मॉड्यूल के साथ


   ABS
   डुअल चैनल
   डुअल चैनल




Yamaha XSR155 में LED कंसोल दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ कॉल, SMS और ईमेल अलर्ट देता है। Hunter 350 में रेट्रो कंसोल मिलता है, जिसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल इंसर्ट है।
Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: कीमत



   मूल्य
   Yamaha XSR155
   Royal Enfield Hunter 350


   कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
   ₹1.50 लाख
   ₹1.38 - 1.67 लाख




[*]XSR155 को केवल एक वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसमें चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। वही, Hunter 350 तीन वेरिएंट में आती है, जो Retro, Dapper और Rebel है। इसका बेस मॉडल Retro की कीमत XSR155 से 12,350 रुपये सस्ती है, जबकि XSR155 की कीमत Hunter 350 के टॉप वेरिएंट से 16,893 रुपये सस्ती है।
[*]Yamaha XSR155 यह एक रेट्रो-स्टाइल वाली मॉडर्न मोटरसाइकिल है, जो शहर में कम्यूट और रोजाना की छोटी राइड्स के लिए परफेक्ट है। Royal Enfield Hunter 350 लंबी दूरी और हाइवे राइडिंग के लिए बेहतर है, बड़ी टैंक क्षमता और अच्छे फीचर्स के साथ। यह राइडर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो शहर में बाइक चलाते हुए लंबी यात्राओं का भी आनंद लेना चाहते हैं।
Pages: [1]
View full version: Yamaha XSR155 vs Royal Enfield Hunter 350: कौन है बेहतर रेट्रो रोडस्टर मोटरसाइकिल?