cy520520 Publish time 2025-11-15 13:37:21

लखीमपुर खीरी में मामूली विवाद के बाद किशोर ने युवक के पेट में घोंपा चाकू, मौत

/file/upload/2025/11/7300183489189298025.webp

मृतक आदर्श रस्तोगी का फाइल फोटो। जागरण



संवादसूत्र, जागरण ढखेरवा (लखीमपुर)। शुक्रवार रात आपसी विवाद में एक किशोर ने एक युवक पेट में चाकू घोंप दिया। हमले में घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई।

थाना और कस्बा पढ़ुआ में 19 वर्षीय आदर्श रस्तोगी पुत्र संतोष और चंदन शुक्ला पुत्र जय प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा है कि 17 वर्षीय चंदन शुक्ला ने आदर्श रस्तोगी के पेट में चाकू घोंप दिया। इससे आदर्श की आंते तक बाहर निकल आई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिजन इलाज के लिए आदर्श को सीएचसी रमियाबेहड़ लेकर गए, लेकिन हालत गंभीर देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर, जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में आरोपी चंदन शुक्ला को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: लखीमपुर खीरी में मामूली विवाद के बाद किशोर ने युवक के पेट में घोंपा चाकू, मौत