LHC0088 Publish time The day before yesterday 23:38

Jharkhand News: 1984 चिकित्सा पदाधिकारियों का औपबंधिक वरीयता सूची जारी, चेक करें डिटेल

/file/upload/2025/11/1836835108786068202.webp

1984 चिकित्सा पदाधिकारियों का औपबंधिक वरीयता सूची जारी



राज्य ब्यूरो, रांची। स्वास्थ्य विभाग ने गैर-शैक्षणिक स्वास्थ्य सेवा के चिकित्सा पदाधिकारियों की औपबंधिक पारस्परिक वरीयता सूची जारी कर दी है। इसके तहत कुल 1,984 चिकित्सा पदाधिकारियों की जारी वरीयता सूची में देवघर के सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी पहले स्थान पर हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, निदेशक प्रमुख-स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सिद्धार्थ सान्याल वरीयता में ऊपर से छठे स्थान पर हैं। दुमका के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. सीके शाही दूसरे, रिम्स में पदस्थापित सुदिप्ता रे तीसरे, हजारीबाग के डीआरसीएचओ चौथे तथा स्वास्थ्य निदेशालय में पदस्थापित डॉ. शशि प्रकाश शर्मा पांचवें स्थान पर हैं।

हाल ही में थैलेसीमिया प्रभावित पांच बच्चों को एचआइवी संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में निलंबित पश्चिमी सिंहभूम के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार मांझी वरीयता सूची में 96वें स्थान पर हैं।

विभाग ने वरीयता सूची में सम्मिलित चिकित्सा पदाधिकारियों से 30 नवंबर तक साक्ष्य के साथ आपत्तियां मांगी है।

विभाग ने सभी सिविल सर्जनों, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों व अधीक्षकों आदि को पत्र भेजकर सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को औपबंधिक वरीयता सूची की जानकारी देने तथा उसपर आपत्ति लेकर विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है।
Pages: [1]
View full version: Jharkhand News: 1984 चिकित्सा पदाधिकारियों का औपबंधिक वरीयता सूची जारी, चेक करें डिटेल