LHC0088 Publish time The day before yesterday 23:07

Odisha Girl Murder: नेचर से भी मिलनसार, जिस परिवार को माना अपना रक्षक; उन्‍हीं का बेटा बना भक्षक

/file/upload/2025/11/7577513487089212963.webp
प्रमाण पत्र लेकर जाने की तमन्ना लेकर आई सृष्टि शव के रूप में लौटी वापस। जागरण



सीसीटीवी में मध्य रात्रि चादर में कुछ लपेट कर ले जाने पर गहराया हत्या का अंदेशा
कोहरे के बीच शव को बाइक पर ले जाकर लगाया ठिकाने
जागरण संवाददाता, किच्छा । सृष्टि शर्मा ने अपने मिलनसार व्यवहार के चलते आस पास के लोगों के साथ ही कामेश्वर सिंह के परिवार के साथ घुल मिल गई थी। परंतु सृष्टि यह नहीं जानती थी कि वह जिस परिवार के साथ नाता जोड़ उसे अपना रक्षक मान रही थी, उस ही परिवार का युवक भक्षक बन उसकी हत्या कर देगा। सृष्टि की हत्या ने आस पड़ोस के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सृष्टि शर्मा पिछले छह माह से कामेश्वर सिंह के घर पर किराये पर प्रथम तल पर रह रही थी। वह फैक्ट्री से लौटने के बाद अपने कमरे पर कम कामेश्वर सिंह की पत्नी सरोज के साथ अधिक समय बिता घर के काम में उनका हाथ बटाया करती थी। जिसके चलते परिवार के साथ भी उनकी घनिष्ठता हो गई थी। बीते दिनों उसका स्वास्थय खराब होने के कारण वह अपने घर चली गई थी। इंटर्नशिप का समय पूरा होने के कारण एक दिन पूर्व ही प्रमाण पत्र लेने के लिए वापस आई थी। उसे पता नहीं था कि वह प्रमाण पत्र लेकर वापस जीवित नहीं लौट पाएगी।

रश्मि ने अपने जाने की व्यवस्था कर ली थी और कुछ सामान कोरियर के माध्यम से भेज भी दिया था। इसी बीच सरोज सिंह का भी स्वास्थ्य खराब हो गया और उनकाे रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बुधवार को रश्मि की दिल्ली से इंदौर की ट्रेन थी, जिस पर मंगलवार को वह महिंद्रा एंड महिंद्रा से अपने इंटर्नशिप संबंधित सभी दस्तावेज लेकर 3:13 पर कमरे पर लौट आई थी। घर आने के बाद कुछ देर वह बाहर टहलती रही उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। यह सब घटनाक्रम सामने लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गया था।

मंगलवार शाम जब सृष्टि की मां मीनू ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन उठा नहीं। उसने कुछ देर बाद फिर मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला तो उनका माथा ठनक गया। मकान मालिक से संपर्क किया तो वह अस्पताल में भर्ती थे। जिस पर सृष्टि की मां मीनू ने अपने भतीजे अमृत कुमार से नोएडा संपर्क किया तो उसने मकान मालिक कामेश्वर सिंह के पुत्र अमित सिंह से संपर्क किया तो कई बार फोन करने के बाद उसने फोन उठाया भी तो सीधे मुंह बात करने को तैयार नहीं हुआ। जिस पर उनका शक गहरा गया और वह बुधवार शाम लालपुर पहुंच गए।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजीत सिंह ने मानवता का परिचय देते हुए उनकी पूरी मदद की। लगातार सीसीटीवी का अवलोकन करने पर उनको सृष्टि दोपहर 3.13 पर वहां दिखाई दी और उसके बाद अपने कमरे में चली गई उसके बाद वह बाहर नहीं निकली। परंतु शाम को अमित सिंह बदहवास अवस्था में घर से अंदर बाहर होता दिखाई दिया तो शक गहरा गया। मध्य रात्रि 12:07 मिनट पर अमित अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर चादर में कुछ लपेट कर ले जाते दिखाई दिया तो उनका शव यकीन में बदल गया।

कोहरा होने के कारण कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया परंतु वह सब समझ गए कि सृष्टि अब इस दुनिया में नहीं है। माना जा रहा है कि दिन में ही सृष्टि की हत्या कर दी थी। रात के अंधेरे में वह उसके शव को ठिकाने लगाने का काम कर रहे थे। परंतु उनको इस बात का ध्यान नहीं रहा कि उनकी यह हरकत उनके लिए भी दुखदायी बनने वाली है।
फारेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

किच्छा : पुलिस की फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने सृष्टि के कमरे का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। फारेंसिक टीम एक घंटे से अधिक समय तक घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन में लगी रही। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या कर जिस चादर में लपेट कर शव फेंका था उसे भी कब्जे में ले लिया है।
इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भेजा आरोपित ने संदेश

किच्छा : सृष्टि की मां मीनू जब लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने लगी तो अमित सिंह ने सृष्टि के मोबाइल पर लगे फिंगर लाक को उसकी फिंगर लगा अनलाक कर दिया। उसके बाद उसने मां को संदेश भेज कहा कि वह अस्पताल में है बाद में बात करती है। पुलिस की पूछताछ में अमित सिंह ने संदेश स्वयं भेजने की बात कहीं है। पुलिस जांच कर रही है कि सृष्टि की हत्या के बाद उसकी फिंगर से फोन अनलाक किया या पहले किया। पुलिस अमित सिंह से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है।
गला घोंट कर हत्या की संभावना

किच्छा : सृष्टि की हत्या गला घोंट कर किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। माना जा रहा है कि अमित सिंह से विवाद के बाद सृष्टि ने उसकी हरकत का विरोध किया होगा। जिस पर गुस्से में आकर अमित सिंह ने उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। सृष्टि भारी भरकम अमित सिंह के सामने अधिक देर तक संघर्ष नहीं कर पाई होगी। सूत्रों की माने तो अमित सिंह से विवाद के बाद सृष्टि के उसको तमाचा मारने के बाद गुस्साए अमित ने उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रश्मि की मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें- करियर बनाने का सपना लेकर आई ओडिशा की युवती की उत्तराखंड में निर्मम हत्या, चादर में बांध नदी में फेंका शव

यह भी पढ़ें- इंटर्नशिप के लिए छह माह पहले उत्तराखंड आई थी ओडिशा की युवती, हुई अनहोनी; अब शव ढूंढ रही पुलिस
Pages: [1]
View full version: Odisha Girl Murder: नेचर से भी मिलनसार, जिस परिवार को माना अपना रक्षक; उन्‍हीं का बेटा बना भक्षक