cy520520 Publish time The day before yesterday 22:37

लेखपाल ने ऐसा क्या कर दिया जो किसानों ने कर दी पिटाई? मोबाइल तक लिया था छीन

/file/upload/2025/11/4724381172296274850.webp

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, बरसाना। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पराली जलाने वाले किसानों पर राजस्व टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते पिसावा गांव में पराली जलाने की सूचना पर लेखपाल कार्रवाई करने पहुंचे। पराली जलाते किसानों की जब लेखपाल ने वीडियो बनाई तो किसानों ने लेखपाल से मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद मोबाइल से वीडियो डिलीट करने के बाद मोबाइल लौटा दिया।

धान की फसल के बाद ज्यादातर किसान खेतों में पराली जला रहे है। जिसकी सूचना सेटेलाइट द्वारा राजस्व टीम को लग जाती है। मंगलवार को बरसाना के समीपवर्ती गांव पिसावा में पराली जलाने की सूचना लेखपाल सोनू को मिली। सूचना पर लेखपाल सोनू ने खेतों पर पराली जला रहे किसानों की अपने मोबाइल से वीडियो बनाई। जिसका विरोध किसानों ने किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस दौरान आपसी कहासुनी के चलते किसान पप्पू, सौरभ, रामवीर ने लेखपाल का मोबाइल छीनकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद मोबाइल से पराली जलाने का वीडियो डिलीट करने के बाद लेखपाल को धमकी देते हुए मोबाइल लौटा दिया। पीड़ित लेखपाल ने आरोपित किसानों के खिलाफ थाना बरसाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि लेखपाल के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Pages: [1]
View full version: लेखपाल ने ऐसा क्या कर दिया जो किसानों ने कर दी पिटाई? मोबाइल तक लिया था छीन