Chikheang Publish time 3 day(s) ago

Darbhanga vidhan sabha chunav 2025 voting: दोपहर एक बजे तक 36.77 प्रतिशत लोगों ने किया मताधिकार का उपयोग

/uploads/allimg/2025/11/5340331634088594696.webp

Bihar vidhan sabha chunav 2025 LIVE News Updates: दरभंगा में वोटिंग के लिए लाइन में खडे मतदाता। जागरण



डिजिटल डेस्क, दरभंगा। Darbhanga Election 2025 voting / Bihar election 2025 phase 1 voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में दरभंगा शहर विधानसभा सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर एक बजे तक 36.77 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस सीट से भाजपा के संजय सरावगी की प्रतिष्ठा दांव पर है। उन्हें वीआइपी के उमेश सहनी और जनसुराज के आरके मिश्रा से चुनौती मिल रही है। इस सीट पर सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है।

/uploads/allimg/2025/11/7081841544426113197.jpg

जनसुराज प्रत्याशी ने अपने साथ गलत व्यवहार का आरोप लगाया। जागरण
दुर्व्यवहार का आरोप

इस बीच नगर विधानसभा से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा ने शिवाजीनगर में विधायक संजय सरावगी के समर्थकों पर अपने साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

मामले में कार्रवाई के लिए नगर थाने में धरने पर बैठ गए हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया कि नगर थानाध्यक्ष विधायक के आदमी हैं। इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है। विधायक ने 20 वर्षों में गुंडों की फौज बना रखी है।
Pages: [1]
View full version: Darbhanga vidhan sabha chunav 2025 voting: दोपहर एक बजे तक 36.77 प्रतिशत लोगों ने किया मताधिकार का उपयोग