LHC0088 Publish time 4 day(s) ago

Delay Disrupts Travel at Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी, Indigo की चार फ्लाइट्स प्रभावित

/file/upload/2025/11/4546233014323819872.webp

Indigo की चार फ्लाइट्स प्रभावित



जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट पर बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस की चार फ्लाइटें तय समय से काफी देर से पहुंचीं और रवाना हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर से आपरेट होने वाली उड़ानों में पूणे, लखनऊ, गाजियाबाद और अहमदाबाद की फ्लाइटें शामिल रहीं।

जानकारी के अनुसार, पूणे से आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई-126 सबसे अधिक देर से आयी। इस विमान के पटना से रवाना होने का निर्धारित समय दोपहर 1:25 बजे था, लेकिन यह करीब 1 घंटे 22 मिनट की देरी से 2:47 बजे उड़ी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी तरह गाजियाबाद की फ्लाइट संख्या 6ई-2573 भी लगभग सवा घंटे की देरी से आयी और 3:08 बजे पटना से रवाना हुई।

लखनऊ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-925 भी निर्धारित समय 3:00 बजे के बजाय 4:00 बजे रवाना हुई। वहीं, अहमदाबाद की फ्लाइट 6ई-178 एक घंटे की देरी से रात 8:40 बजे उड़ान भर सकी।

देर से संचालन के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें देरी की सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे उन्हें असुविधा हुई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, देरी का कारण तकनीकी कारणों और एयर ट्रैफिक के दबाव को बताया गया है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

बुधवार को हालांकि अन्य एयरलाइंस की उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हुईं।
Pages: [1]
View full version: Delay Disrupts Travel at Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी, Indigo की चार फ्लाइट्स प्रभावित