Chikheang Publish time 5 day(s) ago

आज 49 लाख मतदाता तय करेंगे पटना की 14 सीटों का भविष्य, EVM में कैद होगी 149 प्रत्याशियों की किस्मत

/file/upload/2025/11/8466621524618549698.webp

आज 49 लाख मतदाता तय करेंगे जिले की 14 सीटों का भविष्य। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव मतदान दिवस के लिए राजधानी पटना पूरी तरह तैयार है। आज गुरुवार को 48 लाख 30 हजार 135 मतदाता जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों के कुल 5677 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कर, 149 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके लिए बुधवार दोपहर बाद से सभी बूथों पर करीब 31 हजार मतदानकर्मियों, केंद्रीय सशस्त्र बल के जवानों आदि को बूथ पर तैनात कर दिया गया है। 541 महिला बूथ, 49 आदर्श बूथ, 14 दिव्यांग मतदान केंद्र और 3 युवा बूथ लोकतंत्र के इस उत्सव को विशेष बनाएंगे।

इस बार सबसे अधिक 11 लाख 81 हजार 726 मतदाता 30 से 39 वर्ष के हैं। वहीं पहली बार वोट डालने वालों की संख्या 85 हजार 892 तो 85 वर्ष से अधिक आयु के 33 हजार वरिष्ठ नागरिक हैं।

जिला प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के लिए जिला, हर विधानसभा क्षेत्र व प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं ताकि किसी शिकायत या समस्या का निवारण तुरंत किया जा सके। इसके अलावा मतदान संबंधी किसी समस्या के निदान या शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात गुरुवार शाम 6 बजे के बाद सभी पोल्ड ईवीएम एएन कालेज में रखी जाएंगी। विधानसभावार बने काउंटर पर ही ईवीएम एवं वीवीपैट काे रखा जाएगा।
मतदाता अपने वाहन से आ सकते बूथ तक

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक ढांचे की रीढ़ व भारतीय गणतंत्र का आधार है। जिला प्रशासन ने इसे उत्सवी माहौल में सम्पन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ मतदाताओं, दिव्यांगों, महिलाओं समेत सभी मतदाताओं के लिए उत्कृष्ट प्रबंध सुनिश्चित किए हैं।

सहज, सुगम, सुरक्षित व समावेशी मतदान के लिए दंडाधिकारियों-पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कोई भी निर्वाचक निजी वाहनों से मतदान केंद्र तक आ सकते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है।

मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी, किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के 0612-2999811 नंबर पर किसी भी समय फोन किया जा सकता है। बुधवार दोपहर से मतदान समाप्ति तक यह सक्रिय रहेगा। इसके साथ ही विधानसभा वार एवं प्रखंड स्तरों पर भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

किसी भी मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी तरह की राजनैतिक पार्टी एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों का स्थायी-अस्थायी कार्यालय नहीं खोला जाएगा। किसी भवन में एक से अधिक बूथ होने पर पर भी किसी राजनैतिक दल-प्रत्याशी के बस्ते किसी भी बूथ से 100 मीटर की परिधि के बाहर ही रहेंगे। उल्लंघन पर बीएनएसएस की धारा 163 एवं बीएनएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा वार जिले में बने कंट्रोल रूम के नंबर



    क्रम विधानसभा का नाम नियंत्रण कक्ष का नंबर


   178
   मोकामा
   0612-2999950


   179
   बाढ़
   0612-2214916


   180
   बख्तियारपुर
   0612-2214921


   181
   दीघा
   0612-2214928


   182
   बांकीपुर
   0612-2999812


   183
   कुम्हरार
   0612-2999823


   184
   पटना साहिब
   0612-2216950


   185
   फतुहा
   0612-2216955


   186
   दानापुर
   0612-2216960


   187
   मनेर
   0612-2216966


   188
   फुलवारी
   0612-2216975


   189
   मसौढ़ी
   0612-2216984


   190
   पालीगंज
   0612-2216989


   191
   बिक्रम
   0612-2216904



विधानसभा वार मतदाता, बूथ व प्रत्याशियों की संख्या

   


    विधानसभा मतदाता बूथ प्रत्याशी


   मोकामा
   284,657
   342
   8


   बाढ़
   291,775
   349
   12


   बख्तियारपुर
   297,135
   351
   9


   दीघा
   457,657
   501
   11


   बांकीपुर
   379,133
   422
   9


   कुम्हरार
   431,041
   435
   13


   पटना साहिब
   389,512
   405
   10


   फतुहा
   285,606
   350
   12


   दानापुर
   375,448
   409
   7


   मनेर
   332,896
   406
   13


   फुलवारी (अ.जा.)
   385,806
   459
   12


   मसौढ़ी (अ.जा.)
   326,092
   443
   9


   पालीगंज
   284,674
   369
   14


   बिक्रम
   308,702
   424
   10




विधान सभा क्षेत्र — 14 : चुनावी व्यवस्थाएँ एवं आँकड़े


   मतदान केंद्रों की संख्या
   5,677


   मतदान केंद्र भवनों की संख्या
   2,981


   महिला बूथ
   541


   दिव्यांग बूथ
   14


   युवा बूथ
   3


   आदर्श बूथ
   49


   वेबकास्टिंग मतदान केंद्रों की संख्या
   5,677


   निर्वाचकों की संख्या
   48,30,135


   निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशियों की संख्या
   149


   पुरुष मतदाता
   25,47,931


   महिला मतदाता
   22,82,047


   तृतीय लिंग
   157


   पहली बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष)
   85,892


   85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता
   33,850


   दिव्यांग मतदाता
   32,154


   मतदान दलों की संख्या (रिजर्व सहित)
   6,271


   मतदान दल पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संख्या (रिजर्व सहित)
   25,084


   माइक्रो आब्जर्वर की संख्या (रिजर्व सहित)
   386


   ईवीएम-वीवीपैट की संख्या (रिजर्व सहित)
   6,808 बैलेट यूनिट, 6,808 कंट्रोल यूनिट, 7,374 वीवीपैट


   कुल क्रिटिकल मतदान केंद्रों की संख्या
   2,099


   संवेदनशील मतदान केंद्र
   2,099


   अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र
   481


   अति संवेदनशील टोला-बस्तियाँ
   552


   सेक्टर दंडाधिकारियों की संख्या
   565


   जोनल दंडाधिकारियों की संख्या
   84


   सुपर जोनल दंडाधिकारियों की संख्या
   14


Pages: [1]
View full version: आज 49 लाख मतदाता तय करेंगे पटना की 14 सीटों का भविष्य, EVM में कैद होगी 149 प्रत्याशियों की किस्मत