deltin33 Publish time 5 day(s) ago

दो बच्‍चों के प‍िता पर चढ़ा प्‍यार का बुखार, लोकलाज भूल नाबालिग के साथ कर दी ये हरकत, रोहतास पुलिस ने क‍िया आगे का काम

/file/upload/2025/11/7738485294782745148.webp

दो बच्‍चों का पिता लड़की को भगाने में गिरफ्तार। सांकेत‍िक तस्‍वीर



संवाद सूत्र, नासरीगंज (रोहतास)। प्‍यार का बुखार चढ़ा तो दो बच्‍चों का पिता लोकलाज भूल गया। मामला रोहतास जिले का है। यहां नासरीगंज थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने की एफआइआर कराई गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामले में त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित के घर दबि‍श दी। उसे गिरफ्तार किया। मौके पर ही उसके घर से लड़की भी बरामद कर ली गई।   

थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि इस संबंध में लड़की की दादी ने थाने में गत मंगलवार को एफआइआर कराई थी। इसमें अपनी पोती को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया।

प्राथमिकी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लड़की जमालपुर में एक युवक के घर पर है। सूचना मिलते ही एसआइ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम कूच कर गई।

आरोपित युवक सरजन चौधरी के घर में छापेमारी की गई। वहां से किशोरी को बरामद किया। आरोपित युवक सरजन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया।

21 वर्षीय उक्त युवक दो बच्चे का पिता भी है। नाबालिग लड़की का न्यायालय में 164 का बयान करा स्वजनों को सौंप दिया गया।
आठ वर्ष पूर्व अपहृत मह‍िला बरामद

आठ वर्ष पूर्व दरिगांव से अपहृत अधेड़ महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मितेश कुमार के अनुसार महिला के पति ने अपहरण की प्राथमिकी थाना में कराई गई थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के बाद अपहृता को मेडिकल जांच के उपरांत कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद महिला को पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया।
मानव तस्‍करी में सजा

डेहरी थाना क्षेत्र के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन से एक साल पूर्व मानव तस्करी कर ले जा रहे सात नाबालिगों की बरामदगी से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय विजयेंद्र कुमार राय की अदालत ने दो अभियुक्तों को 14 साल की सजा सुनाई है।

सजा पाए आरोपी श्रवण कुमार कलाकर्मा, बैरियाडीह छतरपुर, पलामू एवं सुदेशी यादव निवासी चोखङा, छतरपुर, पलामू के निवासी है।
Pages: [1]
View full version: दो बच्‍चों के प‍िता पर चढ़ा प्‍यार का बुखार, लोकलाज भूल नाबालिग के साथ कर दी ये हरकत, रोहतास पुलिस ने क‍िया आगे का काम