LHC0088 Publish time 7 day(s) ago

Bihar Election 2025: उत्साहित युवक को प्रियंका गांधी ने मंच पर बुलाया, अलग हटकर की बात

/file/upload/2025/11/5026936489054035475.webp

उत्साहित युवक को प्रियंका गांधी ने मंच पर बुलाया, अलग हटकर की बात (जागरण)



जागरण संवादताता, बेतिया/चनपटिया। चनपटिया के एफसीआई के मैदान में भाषण के दौरान कांग्रेसी नेत्री प्रियंका गांधी ने भीड़ के बीच मौजूद एक उत्साही युवक को मंच पर बुलाया। हुआ यूं कि भाषण के दौरान भीड़ के बीच मौजूद एक युवक जोर-जोर से नारे लगा रहा था। प्रियंका गांधी को लगा कि वह कुछ कहना चाह रहा है। फिर प्रियंका गांधी ने उसे मंच पर पर आने के लिए कहा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

युवक को आगे बढ़ता देख सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी उसे रोकने लगे। तब पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि उसे आने दीजिए, मैं बुला रही हूं। कुछ ही देर में युवक मंच पर पहुंच गया। प्रियंका गांधी युवक से बोलीं कि भाषण खत्म कर तुमसे बात करते हैं।

कुछ मिनटों में भाषण खत्म करने के बाद प्रियंका गांधी ने मंच पर ही उससे कुछ देर बात की। बात करने के बाद प्रियंका गांधी ने दोबारा माइक पकड़ लिया।

भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि इस युवक के भाई ने नीट का एग्जाम दिया है। परीक्षा का पेपर लीक होने से वह काफी परेशान है। पेपर लीक होने के विरोध में प्रदर्शन करने गया था तो पुलिस वालों ने इसकी पिटाई की। इसी बहाने प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था और पुलिसकर्मियों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा की एनडीए की सरकार में पुलिस जनता की आवाज दबा रही है। जिस तरह इस युवक को मंच पर आने से रोका जा रहा था, उसी तरह जनता की आवाज रोकी जा रही है, लेकिन इसमें पुलिसकर्मियों का दोष नहीं है, क्योंकि उनको बताया गया है कि आपको ड्यूटी के दौरान जनता की आवाज दबानी है।

मंच से उतरने पर साठी गांव निवासी आसिफ आलम ने कहा कि उसे काफी खुशी महसूस हो रही है। प्रियंका गांधी ने उसे मंच पर खुद बुलाया।

आशिफ ने बताया कि मंच पर जाने के बाद प्रियंका गांधी ने उसका नाम और परिवार के बारे में पूछा। पूछा कि परिवार में कितने लोग हैं, वे क्या काम करते हैं, परिवार की आमदनी का साधन क्या है। आसिफ ने प्रियंका गांधी से बताया कि वह पढ़ाई करता है और पेपर लीक होने से काफी दुखी है। तब प्रियंका गांधी ने उससे कहा कि सरकार बदलो, सरकार बदलने के बाद इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
हर वर्ग को साधने की कोशिश

अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की। किसान, मजदूर, युवा और महिला पर उनका फोकस रहा। प्रियंका गांधी ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, युवाओं और महिलाओं के लिए काफी काम हुआ है। किसानों का कर्ज माफ हुआ है।


उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदियों को हर माह तीस हजार रुपये मिलेंगे। हर अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना होगी। निजी शिक्षण संस्थानों में भी आरक्षण लागू होगा। विधवाओं और दिव्यांगों के पेंशन में बढ़ोतरी होगी। दलित अत्याचार अधिनियम को कठोर बनाया जाएगा। पेपर लीक की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। जॉब कैलेंडर बनेगा, जिसमें परीक्षा, रिजल्ट और नियुक्ति का डेट पहले से तय होगा। परीक्षा देने जाने वाले युवाओं का किराया मुक्त होगा। गैस सिलेंडर का दाम 500 किया जाएगा। कर्मचारियों का पुराना पेंशन लागू होगा। मनरेगा के तहत प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी मिलेगी और काम के दिन भी बढ़ाए जाएंगे। लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को स्थाई किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: Bihar Election 2025: उत्साहित युवक को प्रियंका गांधी ने मंच पर बुलाया, अलग हटकर की बात