आज का इतिहास
भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
[*]
[*]1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने 'निरस्त्रीकरण संधि' पर हस्ताक्षर किये।
[*]1524 - वास्कोडिगामा आखिरी बार वायसराय बनकर भारत आए।
[*]1639 - अमेरिका में पहली 'प्रिंटिंग प्रेस' की शुरुआत।
[*]1654 - इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
[*]1846 - अमेरिकी सेना ने मेक्सिको के मोंटेरी पर क़ब्ज़ा किया।
[*]1897 - ब्रिटेन में पहली बस सेवा की शुरूआत हुई।
[*]1911 - फ्रांसीसी युद्धपोत लिब्रीटे में टूलॉन हार्बर पर विस्फोट से 285 लोगों की मौत।
[*]1914 - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं राजनीतज्ञ चौधरी देवी लाल का जन्म।
[*]1920 - भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म।
[*]1939 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक फ़िरोज़ ख़ान का जन्म।
[*]1955 - भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई का निधन।
[*]1981 - मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
[*]1999 - आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
[*]2000 - यमन में रिफ्ट वैली बुखार से 211 लोग मरे, सिडनी ओलम्पिक में 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक माइकल जॉनसन तथा केथीफ़्रीमेन ने जीता।
[*]2001 - सऊदी अरब ने तालिबान मिलिशिया से संबंध तोड़ा।
[*]2003 - गयूम ने मालदीव के राष्ट्रपति का चुनाव छठी बार जीता।
[*]2006 - पाकिस्तान के 60 वर्ष के इतिहास में पहली बार सिंध के थारपाकर ज़िले के निवासी हिन्दू युवक दानेश को पाक सेना में शामिल किया गया।
[*]2007 - पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस (डेमोक्रेटिक) पार्टी का कांग्रेस में विलय हुआ।
[*]2008 - चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
[*]2009 - भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
[*]2020 - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन।
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu
WorldWorld HistoryIndian and World History
Next Story
Pages:
[1]