deltin33 Publish time 2025-11-5 01:37:11

PM Modi: कौन हैं भोजपुर के खनगांव की मुखिया शालिनी सिंह? जिससे पीएम मोदी ने की बात

/file/upload/2025/11/4163134660563647187.webp

पीएम से संवाद करती खनगांव मुखिया। (जागरण)



संवाद सूत्र, कोईलवर (आरा)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को महिलाओं से संवाद किया।

भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नाम मेरा बूथ सबसे मजबूत महिला संवाद रखा गया था। कार्यक्रम में लाखों की संख्या में महिलाएं जुड़ी। इसमें चयनित महिलाओं से वन-टू-वन प्रधानमंत्री ने बात की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखण्ड के खनगांव के मुखिया सह भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री शालिनी सिंह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की।

लगभग छह मिनट तक चली इस बातचीत में पीएम ने बूथ प्रबंधन की तैयारियों, महिला सशक्तिकरण और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

बातचीत की शुरुआत में पीएम ने उनसे पूछा, आपका काम क्या है? जिस पर शालिनी सिंह ने जवाब दिया कि वे खनगांव पंचायत की मुखिया भी हैं। यह सुनकर प्रधानमंत्री ने प्रसन्नता जताई और कहा- अच्छा है, मैं आज गांव के प्रधान से भी बात कर रहा हूं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीएम ने स्थानीय स्तर पर चल रहे पीएम आवास योजना, मुफ्त राशन वितरण और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं की जमीनी स्थिति पर प्रतिक्रिया जानी। बूथ स्तर पर संगठन की तैयारी की जानकारी ली।

मालूम हो कि इस दौरान पीएम ने भोजपुर के अलावा औरंगाबाद, बेगूसराय, खगड़िया और पूर्णिया जिलों की महिलाओं से भी संवाद किया।
Pages: [1]
View full version: PM Modi: कौन हैं भोजपुर के खनगांव की मुखिया शालिनी सिंह? जिससे पीएम मोदी ने की बात