cy520520 Publish time 2025-11-5 01:07:41

जयमाल के बाद दुल्‍हन को दूल्‍हे के बारे में पता चली ऐसी बात... शादी से क‍िया इनकार; प‍िता बोला- कर लूंगा आत्‍महत्‍या

/file/upload/2025/11/7069351250007704244.webp



संवाद सूत्र, दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने दिव्यांग दूल्हे को देखकर शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी मनाया गया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इससे दूसरे दिन बरात भी बैरंग लौट गई। यह देखकर दुल्हन का पिता भी अपने घर से नाराज होकर चला गया। तब कहीं दुल्हन मानी तो रविवार शाम उसकी विदाई कर दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। यहां रविवार रात अनुसूचित जाति के लोगों में बरेली शहर से बरात आई थी। बताया जा रहा है कि दूल्हा पहले कभी हादसे में घायल हो गया था, जिससे वह दिव्यांग हो गया था। उसकी बरात धूमधाम से चढ़ी।

घर वलों ने भी बरातियों का खूब स्वागत किया। रात करीब एक बजे जयमाला कार्यक्रम हुआ। केवल भगवान बुद्ध की आरती होना रह गई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुल्हन को पता चल गया कि उसका होने वाला पति दिव्यांग है। इससे उसने शादी करने से इनकार कर दिया। जब यह बात दूल्हा पक्ष को पता चली तो उनके होश उड़ गए।

रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक दुल्हन को मनाने का क्रम चलता रहा, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इससे सोमवार को दूल्हा खाली हाथ अपनी बरात लेकर लौट गया। जब गांव में इसकी चर्चा फैली तो दुल्हन का पिता अपने घर से नाराज होकर चला गया।

स्वजन ने उसे काफी तलाश किया। मंगलवार सुबह स्वजन उसे ढूंढकर घर ले आए। फिर उसी बात को लेकर घर में चर्चा हुई। पिता ने कह दिया कि अगर शादी नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगा, तो उसकी बेटी ससुराल जाने को तैयार हो गई। इसकी सूचना पर दूल्हा मंगलवार शाम को गांव पहुंचा और फिर उसके साथ दुल्हन को विदा कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।
Pages: [1]
View full version: जयमाल के बाद दुल्‍हन को दूल्‍हे के बारे में पता चली ऐसी बात... शादी से क‍िया इनकार; प‍िता बोला- कर लूंगा आत्‍महत्‍या