cy520520 Publish time 4 hour(s) ago

सौतेली मां ने ऐसा क्या कहा जो 17 साल की बच्ची ने खा लिया सल्फास, अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत

/file/upload/2025/11/3620565713328804339.webp



जागरण संवाददाता, चित्रकूट। पारिवारिक कलह एक 17 वर्षीय किशोरी के लिए जानलेवा साबित हुई। सोमवार शाम सौतेली मां से कहासुनी के बाद उसने सल्फास खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए, जहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। लेकिन प्रयागराज ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घटना सरधुवा थाना क्षेत्र के नहरा गांव की है। देवसागर तिवारी उर्फ बबलू की 17 वर्षीय पुत्री बिन्नो उर्फ स्नेहा ने सोमवार शाम करीब चार बजे घर पर रखा सल्फास खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार वालों ने उसे सीएचसी पहाड़ी पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे प्रयागराज पहुंचने से पहले ही बिन्नो ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि किशोरी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बिन्नो की मां कई वर्ष पहले पिता देवसागर को छोड़कर दूसरी शादी कर चुकी हैं। देवसागर ने भी दूसरी शादी कर ली थी। बताया गया कि सौतेली मां से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद बिन्नो ने यह कदम उठा लिया।
Pages: [1]
View full version: सौतेली मां ने ऐसा क्या कहा जो 17 साल की बच्ची ने खा लिया सल्फास, अस्पताल ले जाते समय हो गई मौत