Chikheang Publish time 5 hour(s) ago

New Hyundai Venue भारत में हुई लॉन्च, नए डिजाइन से लेकर ढेरों एडवांस फीचर्स से है लैस

/file/upload/2025/11/5123762772540237663.webp

नई Hyundai Venue भारत में लॉन्च हुई।



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में आज हुंडई ने अपनी नई Hyundai Venue को लॉन्च कर दिया है। पहले जनरेशन की Venue ने भारतीय बाजार में जबरदस्त सफलता हासिल की थी और अब इसका दूसरी जनरेशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी गई है। नई Venue में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो इसे भारतीय बाजार में पहले से ज्यादा सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में और भी ज्यादा आकर्षक बनाएंगे। आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं कि 2025 Hyundai Venue को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई Hyundai Venue का डिजाइन

[*]नई Venue का डिजाइन पूरी तरह से अपडेट किया गया है। इसके सामने की तरफर रेक्टेंगूलर ग्रिल देखने को मिलेगा, जिसमें डार्क क्रोम इनसर्ट्स, वर्टिकल क्वाड-बीम एलईडी हेडलाइट्स, C-आकार के DRLs और एक कनेक्टेड लाइट बार दी गई है। इसके ऊपर की तरफ एक सीक्वेंशियल इंडिकेटर भी दिए गए हैं।
[*]इसके साइड प्रोफाइल में 16 इंच के अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल्स और C-पिलर पर एक यूनिक सिल्वर इंसर्ट दिए गए हैं, जिसपर Venue की बैजिंग की गई है। इसके पीछे की तरफ कनेक्टेड टेललाइट क्लस्टर और 3D Venue लोगो दिया गया है। इसके अलावा, इसे एक रग्ड लुक देने के लिए पीछे की ओर एक मोटा फॉक्स स्किड प्लेट भी दिया गया है।




   स्पेसिफिकेशन
   नई Hyundai Venue की डिटेल्स


   आयाम (Dimensions)
   


   लंबाई
   3995 mm


   चौड़ाई
   1800 mm


   ऊँचाई
   1665 mm


   व्हीलबेस
   2520 mm


   सस्पेंशन और ब्रेक्स
   


   फ्रंट सस्पेंशन
   टेलिस्कोपिक / मैकफर्सन स्ट्रट (इंजन/वेरिएंट पर निर्भर)


   रियर सस्पेंशन
   ट्विन शॉक / मल्टी लिंक (वेरिएंट पर निर्भर)


   फ्रंट ब्रेक
   डिस्क ब्रेक


   रियर ब्रेक
   डिस्क / ड्रम (वेरिएंट पर निर्भर)


   पहिये और टायर
   


   फ्रंट टायर
   R16 (405.6 mm) डायमंड-कट अलॉय


   ट्रांसमिशन विकल्प
   5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT / ऑटोमैटिक, 7-स्पीड DCT


   बाहरी डिज़ाइन (Exterior)
   मसल्ड व्हील आर्च, स्कल्प्टेड कैरेक्टर लाइन, सिग्नेचर C-पिलर गार्निश


   लाइटिंग
   क्वाड बीम LED हेडलैम्प, टिन हॉर्न LED DRLs, होराइजन LED टेल लैंप्स


   डिस्प्ले और टेक्नोलॉजी
   


   डिस्प्ले
   डुअल 12.3-inch कर्व्ड पैनोरमिक स्क्रीन (इंफोटेनमेंट + क्लस्टर)


   आंतरिक और आराम (Interior & Comfort)
   


   सीटिंग
   डुअल-टोन लेदर^ सीट्स, 2-स्टेप रियर रीक्लाइनिंग, इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट


   एम्बियंट फीचर्स
   कॉफी-टेबल कंसोल, मून व्हाइट एम्बियंट लाइटिंग, टेराज़ो टेक्सचर्ड क्रैश पैड


   प्रवेश/सुविधा
   बड़े दरवाजे, बेहतर लेगरूम और हेडरूम, रियर AC वेंट, सनशेड


   सुरक्षा (Safety)
   


   सुरक्षा फीचर्स
   फ्रंट/रियर एयरबैग्स (वेरिएंट पर निर्भर), ABS, EBD, ESC



नई Hyundai Venue का इंटीरियर

नई Venue के डिजाइन की तरह ही इसके इंटीरियर को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसमें नया डैशबोर्ड है जो ड्यूल-टोन डार्क नेवी और डव व्हाइट थीम दी गई है। इसके केबिन में ड्यूल कर्व्ड 12.3 इंच के स्क्रीन दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसके अलावा, अब AC वेंट्स स्लिमर भी मिलते हैं और नई सेंटर कंसोल को और भी स्टाइलिश बनाया गया है।
नई Hyundai Venue के फीचर्स

[*]नई Venue को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च किय गया है। इसमें आरामदायक सीटिंग के साथ ही रियर सनशेड्स, रियर AC वेंट्स, और 2-स्टेप रिक्लाइनिंग बैकरेस्ट भी मिलता है। इसके साथ ही इसमें 20 मिमी लंबा व्हीलबेस दिया गया है।
[*]इसमें Nvidia-powered 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, 4-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, और अम्बियंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।

नई Hyundai Venue का इंजन



   इंजन ऑप्शन
   पावर
   ट्रांसमिशन
   माइलेज


   Kappa 1.2 L MPI पेट्रोल
   61 kW (83 PS)
   5MT (5-स्पीड मैनुअल)
   18.05 Kmpl


   Kappa 1.0 L Turbo GDi पेट्रोल
   88.3 kW (120 PS)
   6MT (6-स्पीड मैनुअल)
   18.74 Kmpl


   Kappa 1.0 L Turbo GDi पेट्रोल
   88.3 kW (120 PS)
   7DCT (7-स्पीड DCT)
   20 Kmpl


   U2 1.5 L CRDi डीजल
   85 kW (116 PS)
   6MT (6-स्पीड मैनुअल)
   20.99 Kmpl


   U2 1.5 L CRDi डीजल
   85 kW (116 PS)
   6AT (6-स्पीड ऑटोमैटिक)
   17.9 Kmpl




नई Venue में वही पुराने इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एश्पीरेटेड पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो पेट्रोल, और 1.5-लीटर डीजल इंजन है। इस बार इसके डीजल इंजन को 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ लेकर आया गया है, जो पहले केवल 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ ही आता था।
नई Hyundai Venue की कीमत



   वैरिएंट (Variant)
   कीमत (Price) (₹)


   HX 2
   ₹7,89,900


   HX 4
   ₹8,79,900


   HX 5
   ₹9,14,900




भारतीय बाजार में नई Hyundai Venue को 7,89,900 रुपये में लॉन्च की गई हैं। भारत में इसका मुकाबला Mahindra XUV300, Tata Nexon, Maruti Brezza, Skoda Kylaq और Kia Sonet जैसी कारों से देखने के लिए मिलेगा।
Pages: [1]
View full version: New Hyundai Venue भारत में हुई लॉन्च, नए डिजाइन से लेकर ढेरों एडवांस फीचर्स से है लैस