LHC0088 Publish time 2025-11-4 17:07:11

आजादी के बाद भी कौन अयोध्या में राम मंदिर बनने नहीं दे रहा था? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खोली पोल

/file/upload/2025/11/3799748322418550093.webp

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



डिजिटल टीम, दरभंगा। BiharAssemblyElection2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। इसी क्रम में हर दल और गठबंधन के स्टार प्रचारक अपनी ताकत झोंक रखी है।

इसी क्रम में दरभंगा के जाले में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर सख्त हमला किया है। अमित शाह ने कहा कि पहले मुगलों, अंग्रेजों और आजादी के बाद में कांग्रेस और राजद प्रमुख लालू यादव ने राम मंदिर बनने से रोका, लेकिन पीएम मोदी ने इसे पूरा कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुनौराधाम में साढे आठ सौ करोड़ से मां सीता का भव्य मंदिर बन रहा है। इसे रामायण सर्किट से भी जोड़ने वाले हैं। इतना ही नहीं, अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच 45 सौ करोड़ से एक नया रेल मार्ग बनाएंगे। वंदे भारत ट्रेन शुरू होगी।

अपने संबोधन के शुरू में अमित शाह ने बिहार में लालू व राबडी के शासनकाल को जगंल राज करार दिया। इसके साथ ही कहा कि हमलोग जंगल राज को रोकने आए हैं और दरभंगा को विकसित जिला बनाना है।

लालू राबडी 15 साल तक मुख्यमंत्री थे, उन्होंने दरभंगा के लिए क्या किया। दरभंगा में एम्स बनाने का काम मोदीजी ने किया। किसी को पटना दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।मोदी सरकार ने तीन करोड़ से अधिक लोगों का इलाज मुफ्त कर दिया है।

इसके साथ-साथ 250 करोड़ से जाले का बाइपास बन रहा है। दरभंगा में मेट्रो भी चलने वाली है। दरभंगा का आइटी पार्क बिहार के युवाओं को नौकरी व रोजगार देने का काम करेगा। पूरे मिथिल क्षेत्र में संभावनाओं का अंबार लगने वाला है।
Pages: [1]
View full version: आजादी के बाद भी कौन अयोध्या में राम मंदिर बनने नहीं दे रहा था? केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खोली पोल