LHC0088 Publish time 2025-11-4 17:07:04

जालंधर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

/file/upload/2025/11/6502932485746083313.webp

पत्नी से विवाद के बाद जालंधर में युवक ने की आत्महत्या



जागरण संवाददाता, जालंधर। थाना फिल्लौर के अंतर्गत आने वाले गांव लसाड़ा के रहने वाले अजय कुमार ने पारिवारिक कलह और पत्नी से झगड़े के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के स्वजन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नेहा के लगातार झगड़े और ससुराल पक्ष के रवैये से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

माता-पिता ने बताया कि अजय की शादी नेहा निवासी मोहल्ला ताजपुरा, राहों से हुई थी। दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। नेहा अकसर मायके चली जाती थी और अजय जब उसे लेने जाता, तो ससुराल वाले उसे अपमानित कर वहां से भगा देते थे।

उनकी बहू बेटे पर झूठे आरोप लगाती थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। शनिवार रात अजय ने घर में पत्नी की चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने जब सुबह चाय देने के लिए दरवाजा खोला, तो बेटे को फंदे से लटका पाया। लसाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज राजिंदर कुमार शर्मा ने शव का सिविल अस्पताल फिल्लौर में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने पत्नी नेहा के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
Pages: [1]
View full version: जालंधर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच