Chikheang Publish time 2025-11-4 16:07:06

बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर इकट्ठा हुआ 14 लाख टन से ज्यादा कूड़ा, सात को खुलेगा कूड़ा निस्तारण का टेंडर

/file/upload/2025/11/5270893354444057570.webp



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर एक साल से कूड़ा निस्तारण बंद होने के कारण 14 लाख टन से ज्यादा कूड़ा एकत्र हो गया है। अक्टूबर 2024 के बाद लैंडफिल पर कूड़ा निस्तारण नहीं हुआ। नगर निगम की एजेंसियों को काम सौंपने की योजना भी फेल हो गई। हर महीने लैंडफिल पर 60 हजार टन कूड़ा भेजा जा रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक साल में सात लाख टन से ज्यादा कूड़ा पहुंच चुका है। निगम ने 15 लाख टन कूड़े के निस्तारण को लेकर टेंडर तो लगाया लेकिन एजेंसियाें द्वारा इसमें हिस्सा नहीं लेने के कारण अब दोबारा टेंडर लगाया गया है, जो सात नवंबर को खुलेगा। अगर यह टेंडर सिरे चढ़ता तो एक साल में बंधवाड़ी का कूड़ा खत्म होने की उम्मीद है।

1200 टन कूड़ा गुरुग्राम के घरों से और फरीदाबाद से 900 से एक हजार टन कूड़ा बंधवाड़ी लैंडफिल पर प्रतिदिन भेजा जा रहा है, लेकिन इसके निस्तारण के लिए कोई भी एजेंसी काम नहीं कर रही है। फरीदाबाद के कूड़े को बंधवाड़ी में नहीं भेजने को लेकर गुरुग्राम निगम कई बार पत्र लिख चुका है, लेकिन इस पर रोक नहीं लग पा रही है।

क्योंकि फरीदाबाद निगम ने अपने क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। बता दें कि बंधवाड़ी में कूड़ा और लीचेट प्रबंधन नहीं होने पर एनजीटी ने नाराजगी जताई है। इसके अलावा अनुपालन शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए एनजीटी ने प्रधान सचिव पर्यावरण से आगामी सुनवाई 16 दिसंबर को जवाब मांगा है।
अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

[*]30.43 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 में बंधवाड़ी लैंडफिल पर था।
[*]6.06 लाख टन कूड़ा जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक बंधवाड़ी में पहुंचा।
[*]5.84 लाख टन कूड़ा जनवरी 2024 से 21 नवंबर 2024 तक बंधवाड़ी में पहुंचा।
[*]42.33 लाख टन कूड़ा बंधवाड़ी में डाला गया।
[*]16.50 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक हुआ।
[*]17.16 लाख टन कूड़े का निस्तारण जनवरी 2024 से 21 नवंबर 2024 तक हुआ।
[*]33.66 लाख टन कुल कूड़ा निस्तारण हुआ।
[*]14 लाख टन से ज्यादा कूड़ा अभी बंधवाड़ी लैंडफिल पर पड़ा है।







- बंधवाड़ी में 15 लाख टन कूड़े के निस्तारण के लिए टेंडर लगाया गया है। यह टेंडर सात नवंबर को खुलेगा।



-

संदीप सिहाग, एक्सईएन नगर निगम गुरुग्राम
Pages: [1]
View full version: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर इकट्ठा हुआ 14 लाख टन से ज्यादा कूड़ा, सात को खुलेगा कूड़ा निस्तारण का टेंडर