cy520520 Publish time 4 hour(s) ago

बिहार में आज फिर मुख्यमंत्री योगी का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान, चार जिलों में एनडीए के पक्ष में बनाएंगे माहौल

/file/upload/2025/11/107223811102261295.webp



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को फिर बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा व एनडीए के पक्ष में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान में जुटेंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को भी दिनभर में चार विधान सभा क्षेत्रों में जनसभाएं और एक रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को भी योगी ने बिहार में चार जनसभाएं की थीं। मुख्यमंत्री सबसे पहले दरभंगा जिला पहुंचेंगे, यहां सुबह 11:50 बजे उनका भव्य रोड शो करेंगे। उनका रोड शो लोहिया चौक से शुरू होगा।

इसके बाद दोपहर 1:15 बजे वे समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधान सभा क्षेत्र में जनसभा कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे। यहां वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधेंगे।

इसके बाद दोपहर 2:35 बजे मुख्यमंत्री लखीसराय विधान सभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां बड़हिया हाईस्कूल के मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। दिन भर के व्यस्त कार्यक्रम के अंत में शाम 4:10 बजे गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधान सभा क्षेत्र में उनकी चौथी और अंतिम जनसभा होगी। मुख्यमंत्री अब तक चार बार बिहार जा चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 12 जनसभाएं की हैं।
Pages: [1]
View full version: बिहार में आज फिर मुख्यमंत्री योगी का ताबड़तोड़ प्रचार अभियान, चार जिलों में एनडीए के पक्ष में बनाएंगे माहौल