सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को मिली एक माह की पैरोल, बहन-भाई का उपचार कराने जाएंगे गायत्री
/file/upload/2025/11/7079125048564209121.webpराज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रसाद प्रजापति की एक माह की पैरोल (दंड का अस्थायी निलंबन) स्वीकृत की गई है। वर्तमान में गायत्री न्यायिक अभिरक्षा में लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती है।
गायत्री को अपने बड़े भाई अमेठी के ग्राम परसांवा निवासी छेदीराम व छोटी बहन धनपति का उपचार कराने के लिए पैरोल प्रदान की गई है।
दुष्कर्म के मामले में लखनऊ जेल में सजा काट रहे पूर्व मंत्री गायत्री पर बीते दिनों सफाई करने वाले बंदी विश्वास ने मामूली विवाद में राड से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल गायत्री प्रजापति काे जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लाया गया था। बाद में उन्हें बलरापुर अस्पताज रेफर कर दिया गया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बहुचर्चित खनन घोटाले में आरोपित गायत्री प्रजापति के विरुद्ध सीबीआइ जांच भी चल रही है। मामले में ईडी भी जांच कर रहा है। कारागार प्रशासन ने गायत्री को एक माह की पैरोल प्रदान किए जाने का आदेश जारी किया है। गायत्री को दो जमानतों के साथ एक मुचलका दाखिल करना होगा।
जिलों में गंगा उत्सव-2025 का आयोजन आज
मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में गंगा उत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। मुख्य राज्यस्तरीय आयोजन अयोध्या में पांच नवंबर बुधवार को डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
वर्ष 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित होने के बाद वर्ष 2017 से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन के अधिकारियों के मुताबिक सभी 75 जिलों में गंगा उत्सव को भव्यता के साथ आयोजित करने की तैयारी की गई है। जिलों में गंगा समितियों के माध्यम से गंगा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत लोग संगीत, कला प्रदर्शनी, चित्रकला, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गंगा उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी के संरक्षण को बढ़ावा देना, गंगा के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को रेखांकित करना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना है। संगोष्ठियों के माध्यम से गंगा नदी संरक्षण, जैव विविधता और सतत जीवनशैली जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
		Pages: 
[1]