cy520520 Publish time Yesterday 02:37

बरात का होता रहा इंतजार और थाने पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार

/file/upload/2025/11/8411346710961970896.webp



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। लोग बरात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही एक युवती थाने पहुंची और दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए हंगामा कर दिया। इस पर दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा बरेली के सिविल लाइंस थाने में कॉन्‍स्टेबल है। उसकी प्रेमिका बदायूं जनपद की रहने वाली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रेमिका अपने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बरेली चली गई। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया। दूल्हा पक्ष ने शादी का खर्च दे दिया है। रविवार को निर्धारित समय तक बरात नहीं आई। सुबह के समय ही दूल्हे की प्रेमिका बदायूं से थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि दूल्हा उसका प्रेमी है।

प्रेमी ने उसे शादी का भरोसा दिया है। प्रेमिका ने आरोप लगाया कि अब प्रेमी धोखे से दूसरी युवती से शादी कर रहा है। थाने से इस मामले की जानकारी दुल्हन के पिता तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच गांव-समाज के जिम्मेदार लोगों ने समझौता कराया। थाना प्रभारी मावेंद्र भाटी ने बताया कि प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी थी, जिसके चलते युवक की शादी नहीं हुई।


लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था सिपाही



युवती ने बताया कि वह बदायूं से बरेली पढ़ने जाती थी। यहीं पर उसकी पहचान कांस्टेबल से हुई थी। शादी का झांसा देकर तीन वर्षों से सिपाही उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा है। अब दूसरी युवती से शादी कर रहा था।
Pages: [1]
View full version: बरात का होता रहा इंतजार और थाने पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार