LHC0088 Publish time 2025-11-4 00:09:46

Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीपक जलाना है शुभ, जानें दीपदान की विधि

/file/upload/2025/11/2437699047540968927.webp

Kartik Purnima 2025 par kitne deepak jalaye



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2025) को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन पर स्नान-दान का काफी महत्व है। माना गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने से साधक को देवी-देवताओं की कृपा मिलती है। साथ ही इस दिन पर दीपदान करने से भी साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं दीपदान की विधि। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन पर दीपदान करने के लिए शाम 5 बजकर 15 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहने वाला है। ऐसे में आप इस मुहूर्त में दीपदान करके शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

/file/upload/2025/11/7834650762296015839.jpg

(Picture Credit: Freepik)
दीपदान की विधि

दीपदान करने के लिए सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पवित्र नदियों विशेषकर गंगा में स्नान करें। अगर आपके लिए ऐसा करना संभव न हो तो अपने घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके साथ ही आसपास के ही किसी नदी या तालाब में गंगा मां का स्मरण करते हुए भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद दीपदान करें और इस दौरान “ॐ नमो नारायणाय“ व ओम नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इस विधि से दीपदान करने से आपके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

/file/upload/2025/11/926257439800888398.jpg
कितने दीपक जलाना है शुभ

कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर में शुद्ध घी या सरसों के तेल का इस्तेमाल करते हुए दीपक जला सकते हैं। इस दिन पर विषम संख्या जैसे कि 5, 7, 11, 21, 51 या फिर 101 दीपक जलाना शुभ माना गया है। इस दिन पर घर के आंगन, छत, मुख्य द्वार और तुलसी के पास भी दीपक जरूर जलाएं। इससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - Dev Diwali 2025: देव दीवाली पर गंगा आरती करने से मिलती है पापों से मुक्ति, पढ़ें इसका धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें - Kartik Purnima 2025 Daan: कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें इन खास चीजों का दान, अन्न-धन से भर जाएंगे भंडार

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
Pages: [1]
View full version: Kartik Purnima 2025: कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीपक जलाना है शुभ, जानें दीपदान की विधि